अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति, सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु, सेवा समिति श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और अजयमेरु सनातन धर्म रक्षा संघ आदि के तत्वाधान में जगत पिता ब्रह्मा जी की नगरी पुष्कर राज में कार्तिक मास के गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 84 कोस परिक्रमा समिति के तत्वाधान में पिछले अनेक वर्षों से 84 कोस परिक्रमा के विभिन्न मंदिरों एवं विभिन्न मार्गो से होते हुए 84 कोस की परिक्रमा का आयोजन किया जाता रहा है
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक तरुण वर्मा ने बताया कि इस वर्ष समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है कि 84 कोस परिक्रमा की 84 प्रमुख मंदिरों की पहुंच और उन तक मंदिर कमेटियों को 84 कोर्स की महिमा ,जगत पिता ब्रह्मा जी की महिमा और सनातन धर्म की महिमा की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से 84 मंदिरों का चयन किया गया है जो प्रमुख मंदिर सनातन धर्म समिति के माध्यम से उनमें ध्वज पताका फहराई जाएगी जिसमें इनका महत्व भी दर्शाया गया है
मंगलवार को 84 कोस परिक्रमा सेवा समिति के मुख्य संयोजक तरुण वर्मा रमेश लालवानी विनीत जैन शैलेंद्र शर्मा मनोज शर्मा प्रदीप कुमार खींची शशि महावर एवं अन्य ने महावीर सर्किल गंज स्थित छोटे धड़े की नसिया में स्थापित जैन समाज के कीति स्तंभ स्तूप पर 84 झंडों का विमोचन किया और वहां पर स्तूप भी स्थापित किया , साथ ही बाला भैरव मंदिर महावीर सर्किल महावीर सर्किल स्थित जैन संप्रदाय के प्रति को पर भी ध्वज पताका की स्थापना की और इससे पूर्व महावीर सर्किल स्थित सन्यास आश्रम में संत स्वामी राधेश्याम आचार्य के कर कमलों से अखंड रामायण पाठ के मध्य ध्वज पता का विमोचन भी करवाया और सन्यास आश्रम पर भी ध्वज पताका फहराई
तरुण वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जो पताका तैयार करवाई गई है वह पुष्कर की परिक्रमा का महत्व दर्शाती है और सतिये की आकृति की ध्वज पताका बनाई गई है.
तरुण वर्मा संयोजक सनातन धर्म रक्षा संघ अजय मेरु एवं 84 को सेवा परियोजना समिति 9461 474 841


